,

जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, अब राजीव रंजन निभाएंगे ये जिम्मेदारी

KC Tyagi

KC Tyagi: जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। केसी त्यागी की जगह राजीव रंजन प्रसाद नए पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। किसी त्यागी के इस्तीफे के पीछे का कारण क्या है इसका खुलासा तो बाद में हो पाएगा लेकिन फिलहाल जेडीयू संगठन में बड़े बदलाव हो रहे हैं। वो कई बार ऐसे बयान देते हैं जिनके कारण एनडीए गठबंधन में स्थिति थोड़ी असहज हुई। बताया जा रहा है कि, कई मौकों पर किसी त्यागी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह लिए बिना बयान जारी किया इससे स्थिति थोड़ी असहज हो गई।

सुप्रीम कोर्ट का एससी/एसटी आरक्षण पर दिया गया फैसला हो या विदेश नीति हर बार केसी त्यागी ने अपने बयानों से एनडीए के अंदर स्थिति थोड़ी असहज से बना दी थी। पार्टी नेतृत्व के लिए पानी सिर से ऊपर तब चला गया जब केसी त्यागी, INDIA गठबंधन के साथ सुर से सुर मिलाते बाजार आएं।

जाति जनगणना के पक्ष में भी दिया था बयान

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद टिप्पणी करते हुए, जिसमें कोटा बढ़ाने के लिए बिहार सरकार की दलीलों को खारिज कर दिया गया था, त्यागी ने कहा था कि जेडी(यू) देश में जाति आधारित जनगणना के पक्ष में है, जो कि भारत ब्लॉक पार्टियों द्वारा रखी गई एक प्रमुख मांग है। इसके बाद पार्टी के कई नेताओं ने इस बयान पर नाराजगी जताई थी।

राजीव रंजन निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

केसी त्यागी की जगह जदयू ने राजीव रंजन को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया है। केसी त्यागी का इस्तीफा जदयू में पार्टी स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी है। अब जदयू आगे की रणनीति पर काम करेगी। JD(U) के
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि केसी त्यागी ने निजी और व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के साथ हैं। जहां तक हमारी नियुक्ति का सवाल है तो पार्टी ने पूर्व में भी जो जिम्मेदारी दी है उसको ईमानदारी के साथ मैंने किया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभारी हूं। निःसंदेह जो पार्टी की अपेक्षाएं हैं उस कसौटी पर मैं खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा।”

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…