,

बालोद: वन्य पक्षियों का शिकार करते तीन आरोपी गिरफ्तार

Balod: Three accused arrested for hunting wild birds

रिपोर्ट- राजेश साहू

कार्रवाई में 22 मृत पक्षी बरामद

बालोद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। डौंडी वन परिक्षेत्र के ढोरीठेमा सहायक वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वन्य पक्षियों का शिकार करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 एयर गन, 6 नग छर्रा और 22 मृत वन्य पक्षी बरामद किए गए।

बरामद पक्षियों की सूची

वन विभाग ने बताया कि बरामद किए गए पक्षियों में शामिल हैं:

  • 15 पड़की पक्षी
  • 3 हरिल पक्षी
  • 1 बाज
  • 2 गिलहरी
  • 1 लावा बटेर

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ग्राम मथेना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वन विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई

तीनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि वन्य जीवों और पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शिकार की जानकारी मिलती है तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि वन्य जीवों की रक्षा की जा सके और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…