ग्वालियर में ज्वेलरी शॉप पर सेंधमारी: शटर काटकर लाखों के गहने उड़ाए, CCTV थे बंद, पुलिस आई 3 घंटे बाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: शहर के व्यस्त इलाकों में गश्त के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नयापुरा सिंधी कॉलोनी का है, जहां एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए शटर काटकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि वारदात के समय पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी, फिर भी चोर बेखौफ दुकान में घुसे और जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना बुधवार देर रात की है, जब “कोमल ज्वेलर्स” नामक दुकान में चोरी हुई। दुकान के मालिक गौरव भारद्वाज ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर लौटे थे। अगली सुबह उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।

दो से ढाई लाख रुपए का माल ले गए चोर

गौरव जब दुकान पहुंचे तो देखा कि एक तरफ से शटर कटा हुआ था और भीतर रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी गायब थे। शुरुआती अनुमान के अनुसार, चोरी गए माल की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

CCTV कैमरे थे बंद, पुलिस देर से पहुंची

चौंकाने वाली बात ये है कि दुकान में लगे CCTV कैमरे खराब थे, जिससे चोरों की फुटेज नहीं मिल पाई। हालांकि पास की एक दुकान के कैमरे में दो युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आए हैं, लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे।

वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरव ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 8:30 बजे चोरी की सूचना पुलिस को दी, लेकिन टीम लगभग तीन घंटे बाद, 11:30 बजे के आसपास मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जांच शुरू की, संदिग्धों की तलाश जारी

फिलहाल माधौगंज थाना पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय नशेड़ी व बदमाश किस्म के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को