,

पत्रकार स्व. जगदीप सिंह बैस का मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Journalist Late Jagdeep Singh Bais made a significant contribution to Madhya Pradesh journalism: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पत्रकारिता का मार्ग आसान नहीं है। अनेक संघर्षों के बाद इस क्षेत्र में व्यक्ति सफलता प्राप्त कर संपादक भी बनता है। जीवन के कठिन रास्ते पर चलते हुए यदि कैंसर जैसी विपदा आ जाए तो कई प्रयासों के बाद चिकित्सा विज्ञान भी असमर्थ हो जाता है। पत्रकार स्व.जगदीप सिंह बैस ने मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबलपुर से भोपाल तक विभिन्न चैनल्स और अखबारों में कार्य करते हुए वे दैनिक नया इंडिया के संपादक बने। गत एक वर्ष से वे गंभीर रोग से पीड़ित थे। उनका असमय जाना परिवार और मित्रों के लिए कष्टप्रद है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को भोपाल में शिवाजी नगर स्थित सिंधु भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री जगदीप सिंह बैस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित सभा में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. बैस ने एक जिम्मेदार पत्रकार की भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व बैस के परिजन से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व बैंस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार श्री राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए स्व जगदीप सिंह बैस की सेवाओं का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, श्री आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश अग्निहोत्री, श्रीमती अनिता अग्निहोत्री, श्री मृगेंद्र सिंह, श्री देवदत्त दुबे, श्री योगीराज योगेश एवं अनेक पत्रकार एवं अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों