,

Bangla Bandh: कोलकाता में बवाल, बीजेपी नेता के कार में हमला, ड्राइवर समेत 2 गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bangla Bandh

पश्चिम बंगाल में आज यानी बुधवार को बीजेपी ने 12 घंटे का बंद बुलाया है। इसके एक दिन पहले मंगलवार को बीजेपी ने नबन्ना अभियान चलाया था और राज्य सचिवालय तक मार्च निकाला था। इसमें पुलिस से बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई थी। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में ही ये बंद बुलाया गया है। जिसके कारण कोलकाता बाकी जगह भी जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच खबर आई है कि 24 परगना के भाटपाड़ा में बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे की कार पर हमला किया गया।

बता दें प्रियांगु पांडे की कार में 6-7 राउंड फायरिंग हुई। साथ ही उनके कार में देशी बम भी फेंका गया। पुलिस ने मौके से बम को बरामद किया है। हमले में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

ड्राइवर को भी गोली मारी गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा कि आज मैं पार्टी नेता अर्जुन सिंह के घर जा रहा था। हम कुछ दूर चले गए थे कि भाटपारा नगर पालिका की जेटिंग मशीन से सड़क को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया। मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। यह तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सहयोग किया और जानकारी दी। मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई और फिर यह घटना हुई। भाजपा नेता ने यह भी बताया कि उनके ड्राइवर को भी गोली मारी गई। सात अन्य लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रियांगु पांडे की हत्या की साजिश थी
घटना पर बोलते हुए पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रियांगु पांडे की हत्या की साजिश थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी के नेता आ रहे थे, तो जेटिंग मशीन का इस्तेमाल करके सड़क जाम कर दी गई और बम फेंका गया। सात राउंड फायरिंग हुई और यह सब एसीपी की मौजूदगी में किया गया। प्रियांगु पांडे को मारने की योजना थी। आज स्थिति यह है कि बम फेंकने वाले लोग एसीपी कार्यालय के बाहर जुआ खेल रहे हैं।

बता दें अब तक बीजेपी के पश्चिम बंगाल के कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। लॉकेट चटर्जी और रूपा गांगुली सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं प्रियांगु पांडे की हमलावरों में से 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा