“आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जाती” प्रयागराज में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rahul_gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार को प्रयागराज दौरे में हैं। वह भगवतपुर, चकिया, महाराणा प्रताप चौराहा स्थित इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संविधान सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे। रास्ते में जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े हैं। एयरपोर्ट से लेकर एएमए कन्वेंशन सेंटर तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट किया। कांग्रेस जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की जो सच्चाई है जो हकीकत है। जिसकी जितनी आबादी है उसके हिसाब से पॉलिसी बनाई जानी चाहिए। यदि लोगों की आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जाती हैं तो जरूरतमंदों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा और पॉलिसी बनाने का कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की 70 फीसदी आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियां सिर्फ चुनिंदा पूजीपतियों और तीस फीसदी लोगों के लिए है। अधिकांश आबादी को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। संविधान यह कहता है कि सभी नागरिक एक समान हैं और सभी को बराबर अधिकार मिलना चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त

राहुल गांधी के कार्यक्रम के मद्देनजर स्टेनली रोड महाराणा प्रताप चौराहा स्थित एएमए कन्वेंशन सेंटर को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। अंदर जाने वालों की कई स्तर पर चेकिंग की जा रही है प्रतिभागियों के लिए अलग द्वार जबकि मुख्य अतिथि और चुनिंदा नेताओं के लिए अलग द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। पूरा इलाका कांग्रेसी नेताओं से पट गया है। संविधान से संबंधित पंफलेट भी लोगों के बीच बांटे गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर रही भारी अव्यवस्था

एएमए हाल पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। यहां पर अंदर जाने वालों के लिए विशेष पास जारी किया गया है। अंदर जाने को लेकर काफी धक्कामुक्की हुई। इसके चलते मेटल डिटेक्टर भी टूट गया। अफरातफरी का माहौल बना रहा। कन्वेंशन सेंटर में क्षमता से अधिक लोगों के घुस जाने के कारण लोग नीचे जमीन पर बैठे देखे गए। अव्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों और आयोजकों से कहासुनी और नोकझोंक होती रही।

एक विवाह ऐसा भी सात की जगह लिए आठ वचन

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल