कोरबा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Deputy Chief Minister Arun Saw inaugurated the Atal Complex

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने शनिवार को नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी मौजूद रहे।

अटल परिसर का लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विवेकानंद उद्यान के सामने नवनिर्मित ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण किया। परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी साव ने किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देशभक्ति, सुशासन और विकास का प्रतीक है और यह परिसर कोरबा के नागरिकों को प्रेरणा देगा।

स्वच्छता में आगे बढ़ रहा कोरबा

अपने संबोधन में साव ने कोरबा नगर पालिक निगम को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और कहा,

“यह गर्व की बात है कि हमारे नगरीय निकाय अब राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। कोरबा भी स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को साफ-सुथरा रखता है, उसी तरह अपने शहर को भी घर समझें और स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की भागीदारी से ही कोरबा को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जा सकता है।

आने वाले समय में और विकास

उपमुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि कोरबा में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नगर विकास के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली