सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इंदौर-उज्जैन विशेष ट्रेन की मांग तेज, दरभंगा और नैनपुर के लिए भी ट्रेन सेवाओं पर जोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर/उज्जैन: सावन का महीना शुरू होते ही इंदौर से उज्जैन जाने वाले भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक और ट्रेनों में भीड़ के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इंदौर से उज्जैन के बीच सावन माह के दौरान विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।


सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य से यात्री हो रहे परेशान

इंदौर-उज्जैन मार्ग पर छह लेन निर्माण कार्य के चलते सड़क यात्रा सुगम नहीं रह गई है। सांसद लालवानी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या केवल इंदौर से ही नहीं, बल्कि देशभर के अन्य शहरों से भी लगातार बढ़ रही है। इस कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विशेष ट्रेन सेवा अति आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों से भी बात करेंगे।


इंदौर-दरभंगा सुपरफास्ट ट्रेन की पुरानी मांग फिर से उठी

इंदौर से दरभंगा के बीच सीधी सुपरफास्ट ट्रेन की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि इंदौर और दरभंगा के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि इंदौर में लाखों की संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग बसे हुए हैं और उनके लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।

यह प्रस्तावित सेवा सिर्फ यात्रा सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह मालवा और मिथिला के बीच सांस्कृतिक एवं आर्थिक रिश्तों को भी मजबूती देगी। संस्थान पहले भी इंदौर से भागलपुर और रांची जैसे शहरों के लिए ट्रेनों की मांग कर चुका है।


इंदौर-सिवनी पेंचवैली एक्सप्रेस का अब नैनपुर तक विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर-सिवनी पेंचवैली एक्सप्रेस को अब नैनपुर तक विस्तार देने का फैसला लिया है। यह विस्तार 14 जुलाई से लागू हो गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 19343 (इंदौर-नैनपुर पेंचवैली एक्सप्रेस) अब इंदौर से रवाना होकर अगली सुबह 6:30 बजे नैनपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 19344 (नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस) 15 जुलाई से रात 7 बजे नैनपुर से रवाना होगी।

रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि नैनपुर स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है और इस रूट के विस्तार से मध्य प्रदेश के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे