,

नेता प्रतिपक्ष होकर भी राहुल गांधी को क्यों बैठना पड़ा पीछे? रक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब, कांग्रेस ने लगा दिया ये बड़ा आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
RAHUL_GANDHI

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को पांचवीं लाइन में बैठाने को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नेता विपक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पांचवी लाइन में बैठाकर नरेंद्र मोदी ने अपनी कुंठा दिखाई है, लेकिन इससे जननायक को फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी छोटे मन के लोगों से बड़ी चीजों की उम्मीद करना बेमानी है।

सुप्रिया ने कहा कि आपके और आपकी सरकार के मन में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए कोई सम्मान नहीं है। विपक्ष के नेता की रैंक कैबिनेट मंत्री के बराबर होती है। पहली लाइन में सारे मंत्री बैठे थे। सिर्फ राहुल ही नहीं, बल्कि मल्लिकार्जुन खरगे को भी पांचवीं लाइन में बैठाया गया था।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान आया है कि हम ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मान देना चाहते थे। हमें इससे कोई गुरेज नहीं है, लेकिन क्या अमित शाह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, जयशंकर उन्हें सम्मान नहीं देना चाहते थे। ऐसे बयान आपकी कलई और खोल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष लोकतंत्र में इसलिए जरूरी है, क्योंकि वह सरकार को जवाबदेह बनाता है, सरकार को कटघरे में खड़ा कर के लोगों के मुद्दे उठाता है।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी के सामने आप लोग असहज हो जाते हैं। वो आंख में आंख डालकर आपसे सवाल करते हैं। वे भ्रष्टाचार और आपकी विफलताओं को आपके मुंह पर कहने की ताकत रखते हैं। इसलिए आप उनसे आंखें चुराते हैं। आप उन्हें पांचवीं लाइन में बैठाइए या पचासवीं, कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

अंग्रेजों का साथ देने वाले देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं
इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से हाथ मिलाने वाले देशद्रोही आज दूसरों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक) के बारे में कहा कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन को दबाने के लिए अंग्रेजों को एक पत्र लिखा था। उनके अनुयायी आज देश के लिए कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठा रहे हैं। यह कांग्रेस ही थी जिसने राष्ट्रीय संपत्ति का निर्माण किया, जिसे आज भाजपा बेच रही है। भाजपा का देश के लिए क्या योगदान है? वे वही हैं जिन्होंने अंग्रेजों से हाथ मिलाया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा