कोलकाता रेप पीड़िता के होंठ, नाक और गाल पर चोट के निशान, एक नहीं कई लोगों ने किया रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई बरबरता ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस मामले को लेकर हर रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। दुष्कर्म और हत्या का शिकार हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जानकारी निकलकर सामने आई है कि उसे कई बार पेनिट्रेशन का सामना करना पड़ा। इसके अलावा महिला डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पीड़िता की मौत ‘हत्या’ और ‘एंटीमॉर्टम’ का मामला है। रिपोर्ट के सामने आने और नए-नए खुलासे के बाद उन दावों को भी नकार दिया गया है कि हत्या के बाद भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। सरल भाषा में समझे तो ‘एंटीमॉर्टम’ का अर्थ होता है, किसी के मरने से ठीक पहले उसके साथ कि गए काम। रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के इरादे से लगने वाली चोटें एंटीमॉर्टम होती हैं, जो सेक्सुअल पेनेट्रेशन को दिखा रही हैं। इसका मतलब है कि पीड़िता के साथ जबरदस्ती की गई थी।

पीड़िता के शरीर पर गहरी चोटें

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला डॉक्टर की मौत का समय सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच का है। पीड़िता के निचले और ऊपरी होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े सहित शरीर पर बाहरी चोटें थीं। उसकी खोपड़ी की टेम्पोरल हड्डी पर चोट और उसके अगले भाग पर खून जमने की भी जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि पीड़िता के मुंह को बंद कर दिया गया था और उसका सिर दीवार से सटा दिया गया था, ताकि वह मदद के लिए शोर न मचाए।

एक से ज्यादा बार किया गया रेप

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र सुबर्णा गोस्वामी ने भी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट को देखा है। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट इस बात की ओर संकेत कर रही है कि कई बार पेनिट्रेशन किया गया।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट इस बात का भी सबूत है कि पीड़िता के साथ किस तरह से क्रूरता बरती गई। वहां एक से ज्यादा लोग थे और उसे एक से ज्यादा बार यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा। यह वहशीपने को दिखाता है। दुष्कर्म के बाद पहले उसकी गर्दन पर दबाव डालकर उसका गला घोंटा गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा