MP Top 25 News: आज की 25 बड़ी खबरें, 4 जुलाई 2025 का पूरा अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बागेश्वर बाबा का जन्मदिन

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबरें आपके लिए एक जगह। जानिए प्रदेश के हर जिले से राजनीतिक हलचल, अपराध, दुर्घटनाएं, मौसम अपडेट और अहम जानकारियां।

Contents
टॉप हेडलाइंस – मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें:1. इंदौर: जाम से बचने के चक्कर में बीमार युवक की मौत2. भोपाल: कारोबारी के सूने घर में चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार3. बागेश्वर बाबा का जन्मदिन: धीरेंद्र शास्त्री ने उपहार के बदले मांगी दुआ4. सिवनी: खेलते समय मासूम पर चढ़ी टैक्सी, दर्दनाक मौत5. मंदसौर: कुएं में गिरी कार से डोडाचूरा बरामद6. जबलपुर: नर्सिंग घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, आईएनसी चेयरमैन को नोटिस7. भोपाल: राजनीतिक नियुक्तियों पर जल्द फैसला संभव8. मैकन फूड्स का 3800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव9. शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी10. भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट देश में फिर बना नंबर-111. टीकमगढ़: अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई रोकने पहुंचे बिल्डर्स12. भोपाल: एशियन चैंपियनशिप विजेता प्रियांशी को सीएम ने दी बधाई13. दमोह: ईंटों से भरी ट्रॉली में कंटेनर की टक्कर, एक युवक की मौत14. भोपाल: झुग्गी मुक्त शहर योजना का ऐलान15. मंडला-शिवपुरी: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात16. उज्जैन: घूंघट विवाद में पिता ने मासूम को सड़क पर फेंका, हत्या का केस17. जबलपुर: ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत18. इंदौर: बीआरटीएस हट नहीं पाया, लोग बस लेन में उतारे वाहन19. सागर: बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतरे20. छिंदवाड़ा: कोयला खदान हादसे में तीन मजदूर घायल21. ग्वालियर: महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी की22. रतलाम: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत23. भिंड: बैंक मैनेजर के घर से चोरी, लाखों का नुकसान24. बालाघाट: नक्सली इलाके में सर्चिंग तेज25. कटनी: सरकारी स्कूल में मिड डे मील में गड़बड़ी, जांच शुरू

टॉप हेडलाइंस – मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें:

1. इंदौर: जाम से बचने के चक्कर में बीमार युवक की मौत

बीमार धीरज चौधरी को अस्पताल ले जाते वक्त परिजन रास्ता बदलकर जाम से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान देरी होने से युवक ने दम तोड़ दिया।

2. भोपाल: कारोबारी के सूने घर में चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 60 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया। गिरफ़्तार आरोपियों से पूछताछ जारी।

3. बागेश्वर बाबा का जन्मदिन: धीरेंद्र शास्त्री ने उपहार के बदले मांगी दुआ

छतरपुर में बाबा बागेश्वर धाम पर भक्तों की भारी भीड़, बाबा ने कहा- मेरे लिए कोई तोहफा न लाएं, बस दुआ दें।

4. सिवनी: खेलते समय मासूम पर चढ़ी टैक्सी, दर्दनाक मौत

18 माह के बच्चे को खेलते समय टैक्सी ने रौंद दिया। मौके पर ही मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम।

5. मंदसौर: कुएं में गिरी कार से डोडाचूरा बरामद

बिना मुंडेर के कुएं में गिरने वाली कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिला, पुलिस जांच में जुटी।

6. जबलपुर: नर्सिंग घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, आईएनसी चेयरमैन को नोटिस

हाईकोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

7. भोपाल: राजनीतिक नियुक्तियों पर जल्द फैसला संभव

प्रदेश में लंबे समय से खाली पदों पर जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं। भाजपा नेतृत्व में मंथन तेज।

8. मैकन फूड्स का 3800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद कंपनी ने फ्रोजन आलू उत्पाद इकाई लगाने की घोषणा की।

9. शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी

लोकायुक्त ने डीन के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया।

10. भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट देश में फिर बना नंबर-1

यात्रियों से मिली परिपूर्ण रेटिंग, सुविधाओं को लेकर एयरपोर्ट की फिर से तारीफ।

11. टीकमगढ़: अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई रोकने पहुंचे बिल्डर्स

प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से बिल्डर्स और भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

12. भोपाल: एशियन चैंपियनशिप विजेता प्रियांशी को सीएम ने दी बधाई

गोल्ड मेडल जीतने पर प्रियांशी प्रजापति को 2 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान।

13. दमोह: ईंटों से भरी ट्रॉली में कंटेनर की टक्कर, एक युवक की मौत

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।

14. भोपाल: झुग्गी मुक्त शहर योजना का ऐलान

सीएम बोले- लाड़ली बहनों को आवास के साथ मिलेगी आर्थिक सहायता।

15. मंडला-शिवपुरी: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

प्रदेश के 20 जिलों में लगातार बारिश जारी, कई गांवों में पानी भरने से मुश्किलें बढ़ीं।

16. उज्जैन: घूंघट विवाद में पिता ने मासूम को सड़क पर फेंका, हत्या का केस

घटना के बाद मासूम की मौत, पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

17. जबलपुर: ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत

हादसे में दो ने मौके पर और एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

18. इंदौर: बीआरटीएस हट नहीं पाया, लोग बस लेन में उतारे वाहन

प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग नियम तोड़कर बस लेन में गाड़ियां दौड़ा रहे हैं।

19. सागर: बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतरे

घंटों बिजली गुल रहने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

20. छिंदवाड़ा: कोयला खदान हादसे में तीन मजदूर घायल

कोल माइंस में अचानक हादसा, घायलों का इलाज जारी।

21. ग्वालियर: महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी की

अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच।

22. रतलाम: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हादसा हुआ।

23. भिंड: बैंक मैनेजर के घर से चोरी, लाखों का नुकसान

चोरों ने बैंककर्मी के सूने घर को बनाया निशाना।

24. बालाघाट: नक्सली इलाके में सर्चिंग तेज

सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

25. कटनी: सरकारी स्कूल में मिड डे मील में गड़बड़ी, जांच शुरू

बच्चों को परोसे गए भोजन में लापरवाही की शिकायत, शिक्षा विभाग सक्रिय।

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के

Job : BSSC का बड़ा धमाका: बिहार में 35,000+ पदों पर बंपर नियुक्तियाँ

Job बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी