रेवती नवागांव के ग्रामीणों की मांग, शिक्षक दिनेश सिन्हा को हटाया जाए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Villagers of Revati Navagaon demand removal of teacher Dinesh Sinha

संवाददाता: राजेश साहू

जनदर्शन में ग्रामीणों की बड़ी मांग – “दूसरे शिक्षक की पदस्थापना की जाए”

बालोद जिले के रेवती नवागांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गंभीर समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया। ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक दिनेश सिन्हा को हटाने और उनकी जगह दूसरे शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की।

व्यवहार पर उठे सवाल, पढ़ाई पर पड़ा असर

ग्रामीणों का आरोप है कि जब से दिनेश सिन्हा को विद्यालय में पदस्थ किया गया है, तभी से वे लगातार अन्य शिक्षकों के साथ विवाद करते हैं। इतना ही नहीं, उनका व्यवहार स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों के साथ भी अनुचित बताया जा रहा है।

छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि दिनेश सिन्हा का व्यवहार छात्रों के प्रति कठोर और असहज है, जिससे बच्चे विद्यालय आने से कतराने लगे हैं और उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

पहले भी दी गई थी शिकायत, नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले भी सुशासन तिहार में शिक्षक को हटाने की लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उनकी समस्या का समाधान वहां नहीं हुआ, तो जनदर्शन में सीधे कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

रेवती नवागांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को सुधारने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तत्काल प्रभाव से दिनेश सिन्हा को हटाया जाए और एक योग्य, संवेदनशील शिक्षक की नियुक्ति की जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक