,

मध्यप्रदेश में मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी: 11 जिलों में अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में भारी पानी की संभावना, इंदौर-उज्जैन में यलो अलर्ट

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, धार, रायसेन और रतलाम में सुबह से ही बारिश की फुहारें गिर रही हैं। कुछ जगहों पर हल्की रिमझिम तो कहीं तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह से भिगो दिया है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में रेड अलर्ट, गिर सकते हैं साढ़े 4 इंच तक पानी

ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के 11 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में इन इलाकों में 4.5 इंच (115 मिमी) तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

1 जुलाई से बन रहा है स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 1 जुलाई से मध्यप्रदेश में एक मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो जाएगा, जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रविवार को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यलो अलर्ट में भोपाल, इंदौर, उज्जैन

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।


जिलेवार मौसम अपडेट

🔹 भोपाल: सुबह 5 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तक तेज़ हो गई। शहर के कई हिस्सों में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

🔹 इंदौर: बादल छाए रहे, दोपहर में तेज हवाएं चलीं। यहां भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

🔹 उज्जैन: बादलों की आवाजाही बनी हुई है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश किसी भी वक्त शुरू हो सकती है।

🔹 ग्वालियर: हालांकि भारी बारिश का रेड अलर्ट है, लेकिन सुबह से धूप खिली रही। उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही बारिश दस्तक दे सकती है।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…