बालोद: मोदी सरकार के 11 साल पूरे, अल्पसंख्यक मोर्चा ने की प्रेसवार्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balod: Modi government completes 11 years, Minority Front holds a press conference

बालोद, छत्तीसगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के अंतर्गत दल्लीराजहरा नगर के गायत्री मंदिर परिसर में भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

चौपाल में जुटे मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि
इस चौपाल में विशेष रूप से वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सकिल अहमद, और उत्तर प्रदेश से आए प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शद्दाम शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले 11 वर्षों में अल्पसंख्यक समाज के लिए किए गए कार्यों को समुदाय के सामने प्रस्तुत करना था।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों का किया गया उल्लेख
चौपाल में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और मुस्लिम समाज के लिए किए गए विशेष प्रयासों को रेखांकित किया। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता और अल्पसंख्यकों के उत्थान से जुड़े योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

नया वक्फ बिल बताया मुस्लिम समाज के लिए ऐतिहासिक
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए नए वक्फ बिल को मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल पारदर्शिता, जवाबदेही और मुस्लिम समुदाय की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वक्ताओं ने इसे एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए प्रधानमंत्री की खुले दिल से सराहना की।

भाजपा और मुस्लिम समाज के बीच संवाद का सेतु
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें स्थानीय नेता और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। यह चौपाल न केवल जानकारी साझा करने का माध्यम बना, बल्कि मुस्लिम समाज और भाजपा के बीच संवाद और विश्वास का सेतु भी साबित हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image