20 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रदेश स्तरीय गो-शाला सम्मेलन, ₹90 करोड़ की अनुदान राशि होगी जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: आकाश सेन, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

भोपाल | राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आगामी 20 जून को दोपहर 12 बजे से प्रदेश स्तरीय गो-शाला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर से आए गोपालकों एवं गो-शाला संचालकों से सीधे संवाद करेंगे।

सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन प्रदेश के सभी जिलों की शासकीय और अशासकीय गो-शालाओं के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच देने का प्रयास है, ताकि गोसेवा से जुड़ी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर सीधे चर्चा हो सके।


गो-शालाओं को मिलेगा ₹90 करोड़ का अनुदान

प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास श्री उमाकांत उमराव ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए गो-शालाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता को ₹20 से बढ़ाकर ₹40 प्रति गोवंश प्रति दिन कर दिया है। इसी के तहत अप्रैल और मई 2025 की अनुदान राशि के रूप में लगभग ₹90 करोड़ की किश्त इस सम्मेलन के दौरान गो-शालाओं को जारी की जाएगी।


गोसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान

सम्मेलन के अवसर पर आचार्य विद्यासागर जीव दया गोसेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गो-शालाओं और संस्थाओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत:

  • प्रथम पुरस्कार – ₹5 लाख
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹3 लाख
  • तृतीय पुरस्कार – ₹2 लाख
  • सांत्वना पुरस्कार – ₹50,000 प्रत्येक

इसके अलावा, व्यक्तिगत रूप से गोसेवा में योगदान देने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा:

  • व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार – ₹1 लाख
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹50 हजार
  • तृतीय पुरस्कार – ₹20 हजार

डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के लिए कामधेनु योजना

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कामधेनु योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत 25 से 200 तक दुधारू पशुओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।


हितग्राहियों को मिलेगा ट्रैक्टर-ट्रॉली और प्रमाण पत्र

सम्मेलन में नवीन गो-शालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश गो-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से चयनित हितग्राहियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली भी वितरित की जाएंगी।


लघु फिल्म से मिलेगा प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान “पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम” विषय पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जो प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को दर्शाएगी।

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील