तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: अब आधार और ओटीपी जरूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: आकाश सेन, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। ये बदलाव 1 जुलाई 2025 से चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इसका उद्देश्य आम यात्रियों को अधिक प्राथमिकता देना और दलालों पर लगाम कसना है।

क्या बदल रहा है? जानिए नए नियम

1. ऑनलाइन बुकिंग के लिए अनिवार्य आधार सत्यापन

अब IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से लॉगिन करना जरूरी होगा। ये नियम 1 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से यात्रियों को ओटीपी (OTP) के जरिए आधार प्रमाणीकरण भी करना होगा।

2. पीआरएस काउंटर और एजेंट बुकिंग पर ओटीपी जरूरी

रेलवे के पीआरएस काउंटर या किसी अधिकृत एजेंट के जरिए तत्काल टिकट लेने पर भी अब यात्री के मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी का सत्यापन अनिवार्य होगा। यह भी 15 जुलाई से सभी यात्रियों पर लागू होगा।

3. एजेंटों को शुरुआती 30 मिनट की बुकिंग से रोका जाएगा

तत्काल बुकिंग की शुरुआत के पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे

  • वातानुकूलित (AC) श्रेणी के लिए: सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक
  • गैर-AC श्रेणी के लिए: सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक

इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आम यात्री को पहले मौका मिले और बिचौलियों के जरिए की जा रही हेराफेरी को रोका जा सके।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

रेलवे ने सभी यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इन नए नियमों को ध्यान से पढ़ें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। यह पहल न केवल तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि इसके ज़रिए आम लोगों को प्राथमिकता भी दी जा सकेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. महिला-बाल विकास विभाग के

अफगानिस्तान में Pakistan के हवाई हमले, 13 लोगों की मौत; तालिबान ने जताया विरोध

Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, मानसून

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. महिला-बाल विकास विभाग के

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से