,

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शाताब्दी समारोह में आयोजित होंगे किसान सम्म्मेलन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Farmers' conference will be organized during the birth centenary celebrations of former Prime Minister Late Atal Bihari Vajpayee

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जनजाति समुदाय को 2022 में पेसा एक्ट की सौगात मिली। इसके अंतर्गत कई प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में 5300 से अधिक पंचायतों ने पेसा एक्ट के माध्यम से सहभागिता बढ़ाई है। प्रदेश के जनजाति बहुल 88 विकासखंडों के गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार में सवेरा आए, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। युवाओं के लिए एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनजातीय योध्दाओं के बलिदान को स्कूल एवं कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। जनजातीय वर्ग की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने से दुनिया में एक अलग संदेश पहुंचा है। प्रदेशभर में सांदीपनि विद्यालय खोलकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात उमरिया जिले के पाली में ‘पेसा महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमि-पूजन और 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया।

अटलजी के नाम पर प्रदेशभर में लगाए जाएंगे किसान मेले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर उन्हें समर्पित किसान हितैषी आधुनिक मेले प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाएगी। किसानों को खेती की नई तकनीक और उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ उद्योग और निवेश को भी बढ़ा रहे हैं। साल 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। भोपाल में 12 से 14 अक्टूबर को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित बड़ा आयोजन किया जाएगा और इससे पहले प्रदेश भर में गरीब, किसान और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

राजा भभूत सिंह के सम्मान में हुई कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पचमढ़ी के राजा भभूत सिंह की स्मृति और उनके सम्मान में कैबिनेट बैठक की। राजा भभूत सिंह ने पचमढ़ी में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ 1857 में क्रांति की मशाल थामी थी और अंग्रेजी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकौशल में भी गौंडवाना की रानी दुर्गावती को समर्पित कैबिनेट बैठक पूर्व में की जा चुकी है। रानी दुर्गावती की वीरता की कहानियां स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं, जिन्हें हमारी भावी पीढ़ियां पढ़ेंगी। 

लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने राशि भेजकर रक्षाबंधन मना रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि पहले 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। इसे धीरे-धीरे 3000 रुपए प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तो बेटियां जन्म लेते ही लाड़ली लक्ष्मी  बनकर लखपति हो जाती हैं। प्रदेश में सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं की सौगात दी गई है।

किसानों और पशुपालकों को मिल रहा है लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश भर के पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। अन्नदाताओं को 5 रुपए में बिजली का कनेक्शन मिल रहा है। प्रदेश में 32 लाख किसानों के लिए सोलर पंप मात्र 10 प्रतिशत राशि पर मिलेगा। किसान अपने उपयोग के बाद सरकार को भी बिजली बेच सकेंगे। राज्य सरकार ने दुग्ध-उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है।

स्वास्थ्य और उपचार के क्षेत्र में संवेदनशील सरकार के नए प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपए देने का फैसला लिया है। सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना शुरू की है। गरीबों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश की सरकार संवेदनशील है। अस्पतालों से शव घर पहुंचाने के लिए प्रदेश के अस्पतालों में शव वाहन उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। 

भारत अपने दुश्मन को घर में घुसकर मारता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं। बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया। हमारी सेनाओं ने पलक झपकते ही आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा गोली चलाई तो उसे गोले से जवाब दिया जाएगा। अमेरिका और इजरायल के बाद भारत दुनिया में तीसरा देश है, जो अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर खत्म करने का कार्य करता है।

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश का प्रदर्शन श्रेष्ठ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान में खंडवा जिला देश भर में प्रथम आया है और प्रदेश को भी चौथा स्थान मिला है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां विरासिनी की पुण्य भूमि पाली स्थित सगरा तालाब में किए जा रहे जीर्णोध्दार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के किनारे आम का पौधा भी रोपा।

14.71 करोड़ की लागत के 4 कार्यों का भूमि-पूजन, 39.14 करोड़ की लागत के 22 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेसा महा सम्मेलन में 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय पेसा महासम्मेलन में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किया।

 इस अवसर पर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, बांधवगढ विधायक श्री शिव नारायण सिंह, पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक  उपस्थित थे।

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस