,

मुंगेली पुलिस को ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी सफलता

Mungeli police got big success under 'Operation Baaz'

ब्राउन शुगर और अफीम सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली (सुधेश पांडेय): मुंगेली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना जरहागांव क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर और अफीम की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹77,805), 26.42 ग्राम अफीम (अनुमानित कीमत ₹26,420), तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹3,63,225 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/25, धारा 21, 22, 18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी अवैध नशा या मादक पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वे तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

मुंगेली पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार कर रहा है और आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…