,

ओडिशा में दर्दनाक हादसा: नदी पार करते वक्त नाव पलटी, दो बच्चों की मौत, मां लापता

BY: Yoganand Shrivastava

देवगढ़ (ओडिशा): ओडिशा के देवगढ़ जिले में बीती रात एक बेहद मर्मांतक हादसा हो गया। जिले के कुंढ़ेइगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलेई पंचायत के तलैसिर गांव के पास रेंगाली जलाशय में नाव पलट जाने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां अब तक लापता है। यह घटना उस समय घटी जब एक परिवार रात के अंधेरे में मछली पकड़ने के बाद नदी पार कर रहा था।

हाथियों के डर से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार ने नदी किनारे मचान बनाकर रात बिताई थी। लेकिन क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही वे वापस लौटने लगे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई

चार लोग थे नाव में सवार

डोंगे में बूलू पेन्ठेई, उनकी पत्नी ज्योत्स्ना पेन्ठेई, पांच साल का बेटा आयुष पेन्ठेई, और तीन साल का बेटा रियांश पेन्ठेई सवार थे। दुर्घटना में सभी नदी में डूब गए। गुरुवार सुबह आयुष और रियांश के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन ज्योत्स्ना की तलाश अभी भी जारी है।

पिता किसी तरह बच पाए, आंखों के सामने उजड़ गया संसार

बच्चों के पिता बूलू पेन्ठेई किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन उन्होंने अपने दोनों बच्चों को खो दिया और पत्नी अब भी लापता है। यह हादसा पूरे गांव में गहरा शोक और दहशत छोड़ गया है।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

खिलेई पंचायत के सरपंच गोविंद प्रधान ने बताया कि यह परिवार मूसाकनी गांव का निवासी है और मछली पकड़ने के लिए अक्सर इसी जलाशय में आता था। घटना के दौरान नाव में छोटे बच्चे भी सवार थे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि रेंगाली जलाशय में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। सवाल यह भी है कि रात के अंधेरे में बिना सुरक्षा उपकरणों के नदी पार करने की मजबूरी आखिर क्यों बनी?

बचाव अभियान जारी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू किया गया। अब तक मां का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवार के घर में मातम पसरा हुआ है।

यह हादसा एक बार फिर प्रशासनिक उदासीनता और ग्रामीणों की मजबूरी को उजागर करता है, जहां सुरक्षा के अभाव में जान की कीमत बेहद सस्ती हो गई है।

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

IAF Exercise: 17 दिन के युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, भारतीय वायुसेना की तैयारी पर दुनिया की नजर

BY: Yoganand Shrivastva राजस्थान सेक्टर में होगा व्यापक सैन्य अभ्यासIAF Exercise भारतीय