,

सीएम साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

CM Sai inaugurated the newly constructed district transport office in Mungeli

रिपोर्ट – सुधेश पांडेय

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन का अभाव था, जिससे आम लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। अब इस नवनिर्मित भवन के माध्यम से ये सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे जनता को विशेष राहत मिलेगी।

प्रतीक स्वरूप दिए गए लर्निंग लाइसेंस
लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप पांच आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह नया परिवहन कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन
छह एकड़ क्षेत्र में फैले इस कार्यालय परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन तथा शेष पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए आरक्षित किया गया है। भवन में कुल 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ और सामान्य शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आधुनिक डिज़ाइन और पूर्ण सुविधा युक्त इस भवन से विभागीय कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी।

बढ़ती मांग को मिलेगा जवाब
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है। यह दर्शाता है कि जिले में परिवहन सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। नया कार्यालय इस मांग को प्रभावी रूप से पूरा करेगा।

उपस्थित रहे अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी
इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने अंत में कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए और नागरिकों को उनकी सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। यह नया परिवहन कार्यालय भवन उसी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…