,

रायगढ़ में राशन घोटाले का बड़ा खुलासा

Big disclosure of ration scam in Raigarh

रिपोर्ट – भूपेंद्र ठाकुर

मां अंबे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र में शासकीय राशन दुकानों में हुए घोटाले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मां अंबे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह और सचिव शेष कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के धर्मजयगढ़ ब्लॉक में बीते कुछ समय से शासकीय राशन वितरण को लेकर लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सहायक खाद्य अधिकारी मनोज कुमार सारथी को धर्मजयगढ़ के 89 पंचायतों में स्थित सभी शासकीय राशन दुकानों की जांच का जिम्मा सौंपा।

खाद्य अधिकारी द्वारा की गई विस्तृत जांच में कई दुकानों में राशन वितरण में गड़बड़ी और घोटाले की पुष्टि हुई। विशेष रूप से जग्गा पंचायत की शासकीय राशन दुकान में करीब ₹88,854 के राशन के गबन का मामला सामने आया।

इस घोटाले के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर शासन के निर्देश पर खाद्य अधिकारी ने मां अंबे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

जांच के दौरान जब खाद्य अधिकारी ने समिति अध्यक्ष को दुकान में मौजूद रहने का निर्देश दिया, तो आरोपी अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों के प्रति अशोभनीय टिप्पणियां की गईं। इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को भी संज्ञान में लेते हुए धर्मजयगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। राशन वितरण में इस तरह की गड़बड़ियों ने शासन की योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और अन्य संलिप्त लोगों की भी जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…