,

भानुप्रतापपुर: रेत का अवैध खेल जोरों पर, खनिज सचिव के आदेश हवा में

Bhanupratappur: Illegal sand game in full swing, orders of Mineral Secretary in the air

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर ब्लॉक में रेत तस्करी का अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। दुर्गुकोंदल ब्लॉक के चिहरो नदी क्षेत्र में रेत माफियाओं ने खनिज सचिव के सख्त निर्देशों को धता बताते हुए अवैध रेत उत्खनन को खुलेआम अंजाम देना शुरू कर दिया है।

सेटली और गुलालबोड़ी के चिहरो नदी क्षेत्र में रात के अंधेरे में चैन माउंटेन (JCB व अन्य भारी मशीनरी) से नदी का सीना चीरा जा रहा है। यह सब तब हो रहा है जब हाल ही में खनिज सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में कुछ रसूखदार लोगों की मिलीभगत भी सामने आ रही है, जिसके चलते प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। रात के समय रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही आम हो गई है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।

भानुप्रतापपुर में रेत के इस अवैध खेल को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है। विपक्षी दलों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर कब और कैसे लगाम लगाता है, या फिर खनिज सचिव के आदेश सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह जाएंगे।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…