,

बीजापुर ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bijapur Breaking: Visit of Chief Minister Vishnudev Sai

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा

आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात, विकास कार्यों की ले रहे जानकारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुशासन तिहार के आयोजन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजापुर पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस लाइन हेलीपैड में वन मंत्री केदार कश्यप, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुनर्वास केंद्र पहुंचकर आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मुलाकात की और उनके वर्तमान जीवन व पुनर्वास की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं का हौसला बढ़ाया और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला कार्यालय पहुंचे, जहां वे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनकल्याण योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के साथ इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के वन मंत्री और बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, डीजी अरुण देव गौतम, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा बीजापुर के विकास और सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति स्थापना के साथ-साथ समग्र विकास को गति देना है, जिसे लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की