राजिम त्रिवेणी संगम में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dead body of a middle aged man found in Rajim Triveni Sangam, police busy in investigation

रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे

राजिम, 12 मई 2025 — राजिम त्रिवेणी संगम नदी में सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नहाने के लिए पहुंचे लोगों ने नदी में शव को देखा, जिसके बाद तुरंत राजिम पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान मानिक निषाद के रूप में हुई है, जो नगर पालिका नयापारा के खोलीपारा का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव लगभग 8 से 10 फीट गहरे पानी में डूबा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक की मौत हत्या है या आत्महत्या। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

राजिम थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान