,

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में चला पुलिस का विशेष सुरक्षा जांच अभियान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Special security checking campaign conducted by police in Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai district

डॉग स्क्वॉड की भी रही तैनाती

खैरागढ़: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर यह विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें डॉग स्क्वॉड की टीम भी शामिल रही।

पुलिस ने खैरागढ़ के नया बस स्टैंड, छुईखदान और गंडई के बस स्टैंड में विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की। यात्री बसों, यात्रियों के सामान और आसपास मौजूद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया।

एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों को रोकना और संदिग्ध लोगों की पहचान करना है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो अपनी असली पहचान छिपाकर इलाके में रह रहे हैं, उनकी पहचान करने के लिए अभियान जरूरी है। भविष्य में भी इस तरह के सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेंगे।

जनता से की गई अपील:
पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए नजदीकी थाने या डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है। नागरिकों की सतर्कता से समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की