तेन्दूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सुवर का हमला, तीन घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Wild boar attacks villagers who went to collect tendu leaves, three injured

BY- ISA AHMAD

कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत गुरसिया बीट के नेटी भैंसा जंगल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेन्दूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली मादा सुवर ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल में तेन्दूपत्ता तोड़ने गए थे। उसी दौरान अचानक एक मादा जंगली सुवर सामने आ गई और बिना किसी चेतावनी के हमला कर दिया। हमले से जंगल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाकर भागे। दुर्भाग्यवश तीन ग्रामीण सुवर के हमले की चपेट में आ गए और घायल हो गए।

अन्य ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की सहायता से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में सावधानी बरतें और समूह में जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह घटना न केवल जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों की ओर इशारा करती है, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत भी दर्शाती है।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल और शुभ उपाय

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International