,

बेमेतरा जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
National Lok Adalat organized in Bemetara District Court

BY- ISA AHMAD

सुलझाए गए सैकड़ों प्रकरण

बेमेतरा – जिला न्यायालय बेमेतरा में शनिवार, 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं।

लोक अदालत में जिले के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में पक्षकार पहुंचे, जो अपने प्रकरणों का समाधान पाने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर में उपस्थित हुए। उनकी सुविधा के लिए विधिक सहायता डेस्क, स्वचलित चिकित्सकीय वेन, स्वास्थ्य डेस्क, विद्युत विभाग, विभिन्न बैंक तथा फाइनेंस कंपनियों द्वारा सहायता डेस्क की व्यवस्था की गई थी।

नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत खासतौर पर वैवाहिक विवादों और पारिवारिक मामलों को प्राथमिकता देते हुए समाधान की प्रक्रिया अपनाई गई। पति-पत्नी के बीच समझौता कराने और परिवारों को पुनः जोड़ने की दिशा में न्यायालय ने सराहनीय पहल की।

उल्लेखनीय है कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन देशभर में समय-समय पर किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1982 में गुजरात से हुई थी, जिसके बाद यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन गया। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य त्वरित और सौहार्द्रपूर्ण न्याय उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में शामिल पक्षकारों और आमजन ने न्यायालय की इस पहल की सराहना की और इसे समय, धन और मानसिक तनाव से राहत देने वाला कदम बताया।

रिपोर्टर: संजू जैन

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की