,

गृह मंत्री अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक, सीमा और एयरपोर्ट सुरक्षा पर होगी समीक्षा

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: देश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति के मद्देनज़र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक अहम बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। यह बैठक विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर केंद्रित होगी।

बैठक में BSF (सीमा सुरक्षा बल) और CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश पहले ही दे चुके हैं।

गौरतलब है कि देश के हवाई अड्डों, परमाणु संयंत्रों, और ऊर्जा परियोजनाओं जैसी संवेदनशील इकाइयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के पास है। हालिया हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…