,

पाकिस्तानी सेना की भारत को धमकी – “जंग कहां शुरू होगी आप तय करें, खत्म कहां होगी हम बताएंगे”

BY: Yoganand Shrivastva

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है। भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इसी बीच, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी भरा बयान दिया है।

इस्लामाबाद से आई चेतावनी

बुधवार को इस्लामाबाद में डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, “अगर भारत कोई भी कार्रवाई करता है तो पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा। हमला कहां से शुरू होगा, यह भारत तय करेगा, लेकिन इसका अंत कहां होगा, ये हम तय करेंगे।”

तीनों सेनाएं तैयार – पाकिस्तानी सेना

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान की थल सेना, नौसेना और वायुसेना हर मोर्चे पर मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि देश की पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी, “पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हमारी सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।”

भारत पर आरोप – “चुनावी फायदे के लिए हमला”

लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि हमले के तुरंत बाद भारत ने कैसे तय कर लिया कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा, “जिस जगह हमला हुआ वह नियंत्रण रेखा (LoC) से लगभग 230 किलोमीटर दूर है। इतने कठिन रास्ते में कोई इतनी जल्दी कैसे पहुंच सकता है?”

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत आगामी चुनावों में फायदा उठाने के लिए आतंकवाद की घटनाओं को मुस्लिम विरोधी माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह भारत की पुरानी रणनीति है – पाकिस्तान पर आरोप लगाकर एक राजनीतिक कहानी तैयार करना और चुनावी लाभ लेना।”

भारतीय जेलों में पाक कैदियों पर गंभीर आरोप

लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने यह भी दावा किया कि भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी मुठभेड़ों में मारा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि मोहम्मद फारूक को घुसपैठिया बताकर उरी सेक्टर में मार दिया गया, जबकि वह एक निर्दोष पाकिस्तानी था।

क्या आप भी ATM का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं? अब होगा महंगा!..यह भी पढ़े

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…