,

कोरबा : मौसम का मिजाज़ बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

Korba: Weather changed, relief from heavy rain and hailstorm

बारिश से फसलों को हुआ नुकसान

स्थान: कोरबा | संवाददाता: उमेश डहरिया

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेज गर्मी से जूझ रहे कोरबा जिले में सोमवार दोपहर तेज बारिश के साथ ओले गिरने की खबर है। जेठ की भीषण गर्मी में तप रहे लोगों को इस अचानक हुए मौसम के बदलाव से बड़ी राहत मिली है।

तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना

कोरबा जिले में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लेकिन सोमवार दोपहर अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को ठंडा कर दिया। बारिश के कारण जिले का तापमान एकदम से गिरा है और दिन का पारा लगभग 9 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरों पर राहत की झलक देखने को मिली।

फसलों को हुआ नुकसान

जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में धान की फसल को नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। खेतों में गिरे ओलों से खड़ी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे पहले रविवार देर शाम भी प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ और तेज बारिश देखी गई थी।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…