,

समाज को बांटने की कोशिश में लगी है समाजवादी पार्टी: पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आरोप

रिपोर्टरः अनमोल श्रीवास्तव- अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है, जहां “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सपा जानबूझकर दलित समाज को भड़काकर समाज में टकराव की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी देश के धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की साजिश कर रही है। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्ति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मौर्य के माध्यम से धार्मिक ग्रंथों और सनातन परंपराओं का अपमान करवाया गया।

डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि सपा ने अबू आजमी से औरंगजेब के पक्ष में बयान दिलवाकर समाज को बांटने की कोशिश की। साथ ही, दलित सांसद रामजीलाल सुमन से राणा सांगा पर टिप्पणी करवाकर दलित और अन्य समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने सपा नेता इंदरजीत सरोज पर भी आरोप लगाया कि उनके माध्यम से देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने चेताया कि इस तरह की बयानबाज़ी को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका जवाब भी दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सपा समाज में जानबूझकर विवाद और भ्रम का माहौल बना रही है ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।

डॉ. शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे नेताओं से सतर्क रहें जो समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। डॉ. शर्मा के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

JNU प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, जापानी दूतावास की अधिकारी ने लगाया था आरोप – बर्खास्त…यह भी पढ़े

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…