जनपद अमरोहा को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amroha district gets a big gift in health services

यूपी सरकार ने दी 21 एम्बुलेंस

अमरोहा, 11 अप्रैल 2025। संवाददाता – डॉ. प्रथम सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनपद अमरोहा को स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 21 नई एम्बुलेंस प्रदान की गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स और माननीय शिक्षक विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर और फीता काटकर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इन 21 एम्बुलेंस में 8 एम्बुलेंस 108 सेवा के तहत और 13 एम्बुलेंस 102 सेवा के अंतर्गत कार्यरत रहेंगी। यह जनपद अमरोहा के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरव की बात है, जिससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पताल तक पहुंचाने में भी सहूलियत होगी।

शिक्षक विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लों ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई यह सौगात निश्चित ही आम जनता के लिए राहतदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के स्वास्थ्य हितों को सर्वोपरि मानते हुए लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख गुरेन्द्र सिंह ढिल्लों, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, डॉक्टरगण और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला