वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के खिलाफ मुस्लिम मंच की जन आक्रोश रैली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Muslim Forum's public outrage rally against the amendment in the Wakf Board Act

8 अप्रैल को गांधी मैदान से होगी जन आक्रोश रैली की शुरुआत

ब्यूरो रिपोर्ट: जामताड़ा

जामताड़ा से एक अहम खबर सामने आई है, जहां वक्फ बोर्ड अधिनियम में किए गए संशोधन के खिलाफ मुस्लिम मंच ने आगामी 8 अप्रैल को एक विशाल जन आक्रोश रैली और जनसभा आयोजित करने का ऐलान किया है। यह रैली जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई अनुमंडल कार्यालय तक जाएगी, जहां एक जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस जनसभा के दौरान मंच के प्रतिनिधि महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को गांधी मैदान में मुस्लिम मंच की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंच के प्रमुख सदस्य इरशाद उल हक अर्शी, हाफिज नजीर हुसैन, अलीमुद्दीन अंसारी, तनवीर आलम समेत अन्य समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए।

बैठक में रैली और जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। मुस्लिम मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि वक्फ अधिनियम में किया गया संशोधन मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के हनन का प्रतीक है और यह न सिर्फ संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी आलोचना की जा रही है।

इरशाद उल हक अर्शी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संसद में अगर हमारी आवाज़ नहीं सुनी गई, तो हम सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 8 अप्रैल की जन आक्रोश रैली एक निर्णायक क्षण होगा, जिसमें समुदाय की एकता और जागरूकता का परिचय देश को मिलेगा।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जामताड़ा से उठी ये आवाज़ कितनी दूर तक पहुँचती है और सरकार तक इसका कितना असर होता है।

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय