,

गोड्डा: अडानी पावर के खिलाफ रैयतों का आक्रोश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Godda: Farmers' anger against Adani Power

भूख हड़ताल के बीच विधायक प्रदीप यादव की आंदोलन की चेतावनी

गोड्डा। गोड्डा में अडानी पावर के खिलाफ जमीन रैयतों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। रैयतों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के समय उन्हें स्थायी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन अडानी कंपनी ने वादाखिलाफी कर उन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी ‘इनोव’ में ठेका कर्मचारी बना दिया। अब हाल ही में इनोव से 178 रैयत कर्मचारियों को निकालकर एक और आउटसोर्सिंग कंपनी में शिफ्ट करने की तैयारी से मामला और गरमा गया है।

गुस्साए रैयतों ने इस अन्याय के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है, “हमें बार-बार आश्वासन दिया गया कि कंपनी पूरी तरह चालू होने पर अडानी में सीधी नौकरी मिलेगी। लेकिन अब जब प्लांट शुरू हो गया, तो हमें एक और ठेका कंपनी में भेजा जा रहा है।” विरोध करने पर कंपनी ने रैयतों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।

विधायक प्रदीप यादव ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

इस मुद्दे को लेकर रैयतों ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात की। रैयतों ने विधायक से कहा, “अब आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं।” उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए प्रदीप यादव ने कहा, “आपके साथ अन्याय हुआ है, मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।”

आज दोपहर 1 बजे धरनास्थल पर पहुंचे विधायक ने अडानी कंपनी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर अडानी ने यह जुल्म बंद नहीं किया, तो एक और बड़ा आंदोलन होगा। मेरे एक आवाज पर 50 हजार लोग सड़कों पर उतरेंगे। न कोई अंदर जाएगा, न बाहर आएगा, कोयले का एक टुकड़ा भी प्लांट में नहीं जाने देंगे।”

अडानी कंपनी बैकफुट पर, वार्ता की पहल

विधायक के तीखे तेवर देखते ही अडानी कंपनी ने तुरंत अपने प्रतिनिधियों को धरनास्थल पर भेजा और बातचीत की पेशकश की। इस पर प्रदीप यादव ने साफ कहा, “ये बच्चे लड़ने नहीं आए, बस अपना हक मांग रहे हैं। जमीन लेते वक्त जो वादा किया था, उसे पूरा करें और इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लें।”

अडानी प्रतिनिधियों ने जवाब दिया, “हम कल दोनों पक्षों के साथ बैठकर इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं।” अब कल सुबह मोतिया थाना में जिला प्रशासन, अडानी प्रतिनिधि, कर्मचारी प्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि के बीच बैठक होगी, जिसमें इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

रैयतों की भूख हड़ताल और विधायक की चेतावनी के बाद अडानी कंपनी बैकफुट पर आ गई है, लेकिन इस संघर्ष का अंतिम नतीजा कल की वार्ता पर निर्भर करेगा।

4 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में मिलेंगे नए अवसर

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र