,

जयपुर ब्लास्ट का मास्टरमाइंड फिरोज खान गिरफ्तार!

Jaipur blast mastermind Firoz Khan arrested!

रिपोर्ट- वरुण शर्मा, रतलाम, आकाश सेन, भोपालः by: vijay nandan

रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल फरार आतंकी फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोज खान, जो रतलाम का ही रहने वाला है, ईद मनाने अपने घर आया था, लेकिन पुलिस को इनपुट मिलते ही उसे धर दबोचा गया।

NIA को लंबे समय से थी तलाश

फिरोज खान पर NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर में पोस्टर लगाए गए थे, और NIA की टीमें कई बार रतलाम में उसके ठिकानों पर दबिश दे चुकी थीं, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।

कैसे हुआ गिरफ्तार?

मंगलवार रात रतलाम एसपी अमित कुमार को इनपुट मिला कि फिरोज खान आनंद कॉलोनी स्थित अपने घर आया है। तुरंत ही पुलिस की दो टीमें गठित की गईं और इलाके को घेरकर फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिरोज खान का आतंकी कनेक्शन

  1. जयपुर सीरियल ब्लास्ट (2008) में बड़ी भूमिका: NIA के मुताबिक, फिरोज खान आतंकी मॉड्यूल का अहम हिस्सा था और ब्लास्ट की साजिश में सीधे तौर पर शामिल था।
  2. ISI और सिमी से कनेक्शन: जांच एजेंसियों को उसके ISI और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) से संबंध होने के पुख्ता सबूत मिले हैं।
  3. फर्जी पासपोर्ट और कागजात: फिरोज बांग्लादेश और पाकिस्तान के आतंकियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में भी शामिल था।

क्या अब और गिरफ्तारियां होंगी?

NIA और IB अब फिरोज खान से पूछताछ कर रही हैं, जिससे कई और स्लीपर सेल का खुलासा हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।

क्या फिरोज खान की गिरफ्तारी के बाद जयपुर ब्लास्ट के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश होगा? क्या उसके साथी अब भी देश में छिपे हैं? जुड़े रहिए हमारे साथ, हम इस केस पर लगातार अपडेट देते रहेंगे!

जयपुर में 2008 में 9 बम धमाके हुए थे, 71 बेकसूर मारे गए थे

13 मई 2008 को जयपुर में सिलसिलेवार 9 बम धमाके हुए, जिनमें 71 लोगों की मौत हो गई और 216 लोग घायल हो गए। ये धमाके शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए, जिनमें चांदपोल, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, हवा महल और सांगानेरी गेट शामिल थे। आतंकियों ने साइकिलों में बम लगाकर बाजारों में अफरा-तफरी मचाई। हमले की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन (IM) ने ली थी।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। NIA और राजस्थान पुलिस ने इस हमले में शामिल आतंकियों की तलाश में कई ऑपरेशन चलाए। फरार आतंकियों पर इनाम घोषित किया गया था और उनकी गिरफ्तारी के लिए पोस्टर तक जारी किए गए। इसी कड़ी में रतलाम पुलिस ने आतंकी फिरोज खान को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से फरार था। एनआईए को उसकी तलाश थी,

3 अप्रैल की ये 3 राशियां होंगी भाग्यशाली! कहीं आपकी राशि तो नहीं?

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…