,

जामताड़ा में वर्ड फ्लू का कहर, इलाके में मचा हड़कंप

चंचल गिरी की रिपोर्ट

जामताड़ा होली के दौरान एक और जहां मांस की बिक्री खूब होती है।वहीं दूसरी ओर पड़ोस के जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।सिविल सर्जन ने पत्र लिखकर मुर्गा व्यवसाय की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महकमा ने चिकन खाने वाले लोगो को अलर्ट किया है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अजीत दूबे ने बताया कि लोग ऐसे जगह से मुर्गा न खरीदे जहां पर मुर्गा मरने की सूचना हो,क्योंकि वहां बर्ड फ्लू की संभावना है।वहीं इस तरह की बात सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे ताकि वहां से सैंपल संग्रह कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाय।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…