,

संभल में दिखा चमत्कारी आलू, लोग दर्शनों के लिए उमड़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तर प्रदेश: संभल जिले के वंश गोपाल तीर्थ के पास कैमा गांव में एक अद्भुत घटना घटी है, जहां एक आलू में भगवान विष्णु के चार अवतारों—कच्छप (कछुआ), शेषनाग, (मछली) और वराह—की आकृतियां दिखाई दी हैं। इस आलू को अब शंकर कॉलेज के निकट तुलसी मानस मंदिर में स्थापित किया गया है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आ रहे हैं।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, यह आलू कैमा गांव में पाया गया था, जिसमें भगवान के विभिन्न अवतारों की स्पष्ट आकृतियां देखी गईं। इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए, श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और आलू की पूजा कर रहे हैं।

तुलसी मानस मंदिर में इस आलू को फूलों की माला पहनाकर स्थापित किया गया है। मंदिर के पंडित का कहना है कि यह भगवान की अद्भुत लीला है, जो इस वर्ष नई खुशियां लेकर आई है। उन्होंने बताया कि इस आलू में भगवान नंदी, भोलेनाथ, कछुए और मछली की आकृतियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के संभल में होगा, जिसका उल्लेख विभिन्न वेदों और पुराणों में मिलता है। वर्तमान घटना ने श्रद्धालुओं की आस्था को और भी मजबूत किया है, और वे इसे भगवान की लीला मानते हुए आलू के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

14 मार्च को होली और जुमा एक साथ, शहरकाज़ी ने की सौहार्द बनाने की अपील..यह भी पढ़े

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति