बापूजी निर्दोष हैं!’ उज्जैन में महिलाओं की चौंकाने वाली रैली ने सबको हैरान कर दिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
asaram bapu

उज्जैन, मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक विशाल रैली का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने आत्म-घोषित संत आसाराम बापू के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस रैली में महिलाओं ने ‘बापू निर्दोष हैं’ जैसे नारे लगाए और उनकी रिहाई की मांग की। यह कार्यक्रम महिला उत्थान समिति द्वारा आयोजित किया गया था, लेकिन इसका मुख्य मकसद आसाराम बापू के पक्ष में समर्थन जुटाना प्रतीत हुआ।

रैली का विवरण

जानकारी के मुताबिक, महिला उत्थान समिति ने चामुंडा माता चौराहे से ‘संस्कृति रक्षा यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा टावर चौक, फ्रीगंज और मेन रोड से होते हुए कोठी तक पहुंची। हालांकि यह रैली महिला दिवस के नाम पर निकाली गई थी, लेकिन इसमें शामिल महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधे हुए थीं और आसाराम बापू की भक्त के रूप में उनकी रिहाई की मांग कर रही थीं। कई महिलाओं ने हाथों में तख्तियां थामीं, जिन पर लिखा था- “बापूजी निर्दोष हैं, उन्हें रिहा करो” और “बापूजी को फर्जी केस में फंसाया गया है।”

समर्थकों का दावा: ‘बापूजी को फंसाया गया’

रैली में शामिल गुजरात के अहमदाबाद से आईं ज्योत्सना बेन ने कहा, “आसाराम बापू पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। बापूजी ने हमें सिखाया कि महिलाएं नारायणी का रूप हैं और उन्होंने करोड़ों महिलाओं को जीवन जीने की कला दी।” इस रैली में उज्जैन, इंदौर, देवास सहित पूरे मध्य प्रदेश और गुजरात से महिला भक्त शामिल हुईं। सभी की एक ही मांग थी कि आसाराम बापू को जल्द से जल्द जेल से रिहा किया जाए।

आसाराम का इलाज और पैरोल की शर्तें

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मेडिकल आधार पर आसाराम बापू को अंतरिम जमानत दी है। इस जमानत के साथ कई शर्तें जोड़ी गई हैं, जैसे कि वे अपने समर्थकों से नहीं मिल सकते और न ही प्रवचन दे सकते हैं। हालांकि, इंदौर में उनके प्रवचन देने की खबरों के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद आसाराम उज्जैन के अंकपात रोड स्थित अपने आश्रम में चले गए और वर्तमान में आगर रोड के धन्वंतरि अस्पताल में पंचकर्म विधि से इलाज करवा रहे हैं।

क्या भारत तोड़ पाएगा न्यूजीलैंड का जादू? ICC इवेंट्स में अब तक का सफर

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को