मथुरा-वृंदावन की होली में मुस्लिमों की एंट्री हो बैन, CM योगी को लिखा खून से पत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. महाकुंभ के बाद अब मथुरा वृंदावन में होली के त्योहार पर मुस्लिमों के दुकान लगाने को लेकर बहस छिड़ गई. कई हिंदू साधू-संत समेत लोग मुस्लिमों की दुकानें नहीं लगने की मांग कर रहे हैं. यहां तक की श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुकदमा लड़ रहे दिनेश फलाहारी ने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिख दिया कि मुस्लिमों को दुकान नहीं लगाने दें. इन सब हंगामे के बीच, जब वृंदावन के प्रेम मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ चौपाल की गई तो मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कोई सीएम योगी आदित्यनाथ की कुंभ में बैन लगाने की तारीफ करता दिखा, तो किसी ने कहा कि त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाना चाहिए। वृंदावन स्थित हिंदूवादी संगठन धर्म रक्षा संघ ने होली के दौरान मुस्लिम समुदाय की भागीदारी पर सवाल उठाए हैं और इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रतिबंध लगाने की मांग की है. संगठन ने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति से होली के दौरान अशांति हो सकती है. धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने दावा किया था कि बरेली में हाल की घटनाओं से पता चलता है कि मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदुओं को धमका रहे हैं. उन्होंने कहा था, ‘हमने मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल और दाऊजी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होली समारोह में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.’

टीकमगढ़: गोल मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद..यह भी पढ़े

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी