सूटकेस में मिला कांग्रेस नेता हिमानी का शव, मां का आरोप- ‘चुनाव और पार्टी ने ली बेटी की जान’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा : रोहतक जिले के सांपला कस्बे में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक सूटकेस में बरामद हुआ, जिसकी पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया था। इसके अलावा, वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी थीं। हिमानी की मां ने आरोप लगाया कि पार्टी और चुनाव ने उनकी बेटी की जान ले ली और अब तक पार्टी की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है।

परिवार का आरोप, पार्टी की वजह से बने दुश्मन

हिमानी की मां सविता का कहना है, “चुनाव और राजनीति की वजह से मेरी बेटी के कुछ दुश्मन बन गए थे। हो सकता है कि इस घटना के पीछे पार्टी के लोग भी शामिल हों या फिर उसके कुछ दोस्त। 28 फरवरी को वह घर पर थी, फिर हमें पुलिस स्टेशन से फोन आया और इस घटना की जानकारी मिली। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी) के काफी करीब थी। जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।”

10 साल से कांग्रेस से जुड़ी थीं हिमानी

उन्होंने आगे कहा, “2011 में मेरे बड़े बेटे की हत्या कर दी गई थी और हमें कभी न्याय नहीं मिला। हम लगातार डर में जीते रहे। इसीलिए मैं अपने दूसरे बेटे को लेकर BSF कैंप में रहने चली गई थी। चुनाव के बाद, हिमानी पार्टी से निराश हो गई थी और उसने कहा था कि अब उसे नौकरी चाहिए, इसलिए वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहना चाहती थी। वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी और शादी के लिए भी तैयार हो गई थी। मैंने खुद आशा हुड्डा को फोन किया था, लेकिन उन्होंने मेरा फोन रिसीव नहीं किया।”

मृतका के भाई जतिन ने बताया कि उनकी बहन ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी हिस्सा लिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार अब तक न्याय की मांग कर रहा है।

घायल कोबरा को सर्प मित्रों ने दी नई जिंदगी: 7 टांकों के बाद मिला नया जीवन..यह भी पढ़े

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली