PM Modi Failed Product Remark :बयान से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव और तेज,30 साल सत्ता से बाहर का दावा, राहुल पर ‘फेल प्रोडक्ट’
PM Modi Failed Product Remark :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान ने देश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना मोदी ने कांग्रेस पर ऐसा तंज कसा, जिसने सीधे विपक्ष के नेतृत्व को निशाने पर ला दिया। सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस कब तक अपने ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ को लॉन्च करने की कोशिश करती रहेगी ? श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्चिंग से लेकर कांग्रेस में एक परिवार के वर्चस्व तक… प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। प्रधानमंत्री मोदी का निशाना सिर्फ राहुल गांधी तक सीमित नहीं रहा। उनके बयान में कांग्रेस की नेतृत्व शैली, गांधी परिवार की भूमिका और विपक्ष की राजनीतिक रणनीति पर भी सवाल शामिल रहे। हालांकि, ये प्रधानमंत्री के राजनीतिक आरोप हैं, जिन पर कांग्रेस का पक्ष और उसके जवाब भी बहस का अहम हिस्सा हैं।दरअसल इस बयान का सियासी संदर्भ भी महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन व्यवस्था को घेर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का पलटवार विपक्ष के नेतृत्व और उसकी रणनीति को बहस के केंद्र में ले आता है। ऐसे में मुकाबला केवल आरोपों का नहीं, बल्कि जनता के सामने अपने-अपने राजनीतिक दावों को साबित करने का भी है। अब सवाल है कि क्या यह सिर्फ सियासी कटाक्ष है, या कांग्रेस के नेतृत्व को चुनौती देने की बीजेपी की सोची-समझी रणनीति ? ऐसे में सियासी बहस का असली मुद्दा नेतृत्व की विश्वसनीयता, चुनावी संस्थाओं पर भरोसा और जनता के मुद्दों पर राजनीतिक जवाबदेही के इर्दगिर्द है। बहरहाल अब राहुल गांधी पर मोदी का तंज, कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल और विपक्ष का पलटवार और रणनीति पर बहस… सियासत में अब शब्दों के वार के साथ जवाबी दावों की परीक्षा भी होगी है। इसी मुद्दे पर चर्चा करेगे लेकिन पहले देखिए, बयान और उसके सियासी मायनों पर ये रिपोर्ट..।।
PM Modi Failed Product Remark :देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर… चुनाव आयोग पर सवाल… SIR पर विवाद और वोट चोरी के आरोप… ऐसे में आरोप प्रत्यारोप के बीच सियासत में बयान भी हथियार हैं… और निशाना भी बड़ा… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 30 साल तक कांग्रेस के सत्ता में न आने वाले दावे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर ऐसा तंज कसा कि कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर नई बहस छिड़ गई। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व पर कटाक्ष किया। ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस अपने नेता को बार-बार आगे लाने की कोशिश आखिर कब तक करती रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से एक साल में जितने रॉकेट नहीं छोड़े जाते, उससे ज्यादा बार कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की नाकाम कोशिश कर चुकी है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर विपक्ष के सहयोगी दलों की आवाजों को दबाने और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए। प्रधानमंत्री का हमला सिर्फ राहुल गांधी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कांग्रेस के संगठन, नेतृत्व और राजनीतिक तौर-तरीकों तक पहुंचा।
PM Modi Failed Product Remark :इससे पहले अमित शाह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगले 30 साल तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली। शाह ने विपक्ष को नसीहत दी कि चुनावी नतीजों पर सवाल उठाने और प्रदर्शन करने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। लेकिन अब पीएम मोदी और अमित शाह के कांग्रेस और राहुल गाँधी पर दिए बयान पर बाद सियासी वार पलटवार का दौर तेज हो गया है।बहरहाल अब मोदी का ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ वाला तंज और शाह का 30 साल वाला दावा.. सियासी संदेश साफ है कि बीजेपी कांग्रेस के नेतृत्व को चुनौती दे रही है। लेकिन लोकतंत्र में किसी पार्टी का भविष्य नेताओं के दावों से नहीं, बल्कि चुनाव, जनता के फैसले और राजनीतिक प्रदर्शन से तय होता है। लेकिन अब एक तरफ बीजेपी का दावा है, कांग्रेस की राजनीति और नेतृत्व पर सवाल है… तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष के चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर आरोप.. ऐसे में सवाल है कि आखिर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के निशाने पर राहुल गांधी ही क्यों हैं ? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी है या विपक्ष की रणनीति को चुनौती देने की कोशिश ?
READ MORE : MP Semiconductor Summit : इंदौर में 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी लालवाला इंडस्ट्रीज़, CM डॉ. मोहन यादव से की वन-टू-वन चर्चा


