Master Plan 2047 Protest : भोपाल के मास्टर प्लान-2047 को लेकर भी व्यापक चर्चा
Master Plan 2047 Protest : किसी भी शहर का मास्टर प्लान भविष्य के शहर की तस्वीर तय करता है, लेकिन उस तस्वीर में आम आदमी की जगह और उसके अधिकार भी उतने ही अहम हैं। लेकिन मध्यप्रदेश में विकास की नई तस्वीर गढ़ने के लिए तैयार हो रहे मास्टर प्लान पर विरोध के सुर तेज हो रहे हैं। कहीं जमीन को लेकर चिंता है, तो कहीं अपने आशियाने और भविष्य पर संकट का डर। रहवासी हों या किसान, दोनों अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो रहे हैं। विकास की योजनाओं के बीच अब जमीन, मकान और भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रहवासी और किसान विरोध के मैदान में हैं। उनकी चिंता है कि शहर के विस्तार और भूमि उपयोग में बदलाव का असर कहीं उनके अधिकारों और आजीविका पर न पड़े।
Master Plan 2047 Protest : योजना के दायरे, प्रभावित गांवों और आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी की जरूरतों को लेकर कई सवाल हैं।अब एक तरफ बेहतर सड़कें, सुनियोजित विकास और आधुनिक सुविधाओं का लक्ष्य है, तो दूसरी तरफ उन लोगों की आशंकाएं हैं जिनकी जमीन और रहन-सहन पर योजना का असर पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि विकास की रफ्तार बनाए रखते हुए लोगों की आपत्तियों को सुनना, तथ्यों को स्पष्ट करना और भरोसा कायम करना। क्योंकि किसी भी मास्टर प्लान की सफलता सिर्फ नक्शे पर नहीं, बल्कि जमीन पर रहने वाले लोगों की सहमति और सुविधाओं से भी तय होती है। अब विरोध और संवाद के बीच विकास का रास्ता कैसे निकला जाए इसी महत्वपूर्ण विषय पर करेंगे चर्चा। लेकिन पहले कुछ बयान हैं वो सुन लेते हैं।
read more : Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके


