Bhagwant Mann Airport Controversy: शराब बनी सियासी हथियार, भगवंत मान पर वार ?नशे पर तकरार, केंद्र और पंजाब सरकार में आर-पार
Bhagwant Mann Airport Controversy: शराब… जो अब पंजाब की सियासत में एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। मुद्दा शराब का है, लेकिन सवाल सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंच रहे हैं। बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक हमलों के बीच सवाल ये कि आखिर शराब के मुद्दे पर इतना संग्राम क्यों ? दरअसल फ्रांस दौरे से लौटे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे रोके जाने और 50 हजार का चालान काटे जाने के दावे ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र का अहंकार टूटना चाहिए। इस पूरे मामले में एयरपोर्ट पर रोके जाने की वजह, चालान का आधार और शराब विवाद से इसके संबंध को तथ्यों के साथ स्पष्ट करना जरूरी है।
Bhagwant Mann Airport Controversy: AAP नेता बलतेज पन्नू ने दावा किया कि सामान आने और उसकी जांच का हवाला देकर मुख्यमंत्री को इंतजार कराया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने ऊपर से दबाव होने की बात कही। AAP ने इस पूरे घटनाक्रम को केंद्र और पंजाब सरकार के बीच जारी टकराव से जोड़ दिया। AAP इसे पंजाब की गरिमा का सवाल बता रही है। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरों में पहले भी अड़चनें पैदा की गईं। आपको बता दें कि मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड एग्जीबिशन SIAL पेरिस 2026 में शामिल हुए थे। केंद्र के फैसले के खिलाफ मान को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फ्रांस दौरे की परमिशन दी थी। तो वहीं बीजेपी मामले में मान सरकार की नशे के खिलाफ मुहीम को लेकर सवाल खड़े कर रही है। बहरहाल AAP ने इस पूरे घटनाक्रम को केंद्र और पंजाब सरकार के बीच जारी टकराव से जोड़ दिया।अब सवाल है, नियमों के तहत कार्रवाई या सियासत के आरोप का है ?।।।।


