,

Gwalior Temple Accident : जिम्मेदारों पर एक्शन, CSP समेत 8 पुलिस वाले सस्पेंड, मंदिर में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Gwalior Temple Accident 15 death

by: vijay yadav

Gwalior Temple Accident : ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धान से लदे एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। शुरुआती रिपोर्ट में 15 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घायलों का निशुल्क उपचार कराने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 2 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश हैं। इसके साथ ही घायलों के उपचार की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं.

Gwalior Temple Accident :

Gwalior Temple Accident : ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रक, मंदिर की दीवार से टकराया

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास हुआ। श्रद्धालु दर्शन के लिए सड़क किनारे कतार में खड़े थे। इसी दौरान चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया।

Gwalior Temple Accident :

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक चालक मोबाइल पर गूगल मैप की मदद से रास्ता तय कर रहा था। ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। बेकाबू ट्रक पुलिस चेकपोस्ट को तोड़ते हुए श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लेता चला गया और मंदिर की बाहरी दीवार तथा गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का हिस्सा ढह गया और कुछ लोग मलबे में दब गए।

Gwalior Temple Accident : घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में घायल लोगों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। एक घायल ने बताया कि वह हाथ-पैर धो रहा था, तभी ट्रक आया और उसे घसीटता हुआ ले गया। एक व्यक्ति की मदद से उसकी जान बच सकी।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका सवाल था कि जिस रास्ते पर साइकिल तक ले जाना मुश्किल है, वहां भारी ट्रक कैसे पहुंच गया।

Gwalior Temple Accident : सीएम का निर्देश, 8 पुलिस अधिकारियों पर एक्शन

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लापरवाही के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। ट्रक चालक और ट्रक मालिक को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की भूमिका तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी जानिए : Gold Silver 18 Oct 2026 : नवरात्रि में सोना-चांदी के भाव धड़ाम, सोना ₹3,000 और चांदी ₹10,000 से ज्यादा सस्ती