,

Rahul Gandhi CJP Protest: CJP प्रदर्शन के बीच चेन्नई रवाना हुए राहुल गांधी, एक्स पर लिखा- ज्ञानेश कुमार और सरकार जाएगी

Rahul Gandhi CJP Protest

BY: Yoganand Shrivastva

Rahul Gandhi CJP Protest कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के बीच चेन्नई के लिए रवाना हो गए। वह वहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार को लेकर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार के जाने के बाद लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, समर्थकों को हिरासत में लिया

Rahul Gandhi CJP Protest दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद पार्टी के कुछ समर्थकों ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई।

राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा?

Rahul Gandhi CJP Protest चेन्नई रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। फिर लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।” उनका यह बयान विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच आया है।

विपक्षी सांसदों से भाषण का वीडियो साझा किया

Rahul Gandhi CJP Protest राहुल गांधी ने संसद के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के बीच दिए गए अपने भाषण की वीडियो क्लिप भी साझा की। उन्होंने दावा किया था कि विपक्ष के हालिया प्रदर्शनों से सरकार पर दबाव बढ़ा है। राहुल गांधी ने कहा था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भी बड़ी समस्या है और इसके समाधान के लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष पिछले कुछ दिनों की तरह दबाव बनाए रखता है तो सरकार गिर सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे उठाए थे। इन मामलों पर विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक बहस जारी है।

Read this: Aaj ka Mausam: 23 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; किसानों की बढ़ी चिंता

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…