Report: Avinash shrivastva
Sasaram Brother Murder सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज में पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रोहित पटवा के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके बड़े भाई रवि पटवा ने घर में सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले हसुआ-फसुल से रोहित पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान रवि ने रोहित पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जितिया पर्व के लिए बाजार में सामान बेचता था परिवार
Sasaram Brother Murder बताया गया कि पटवा परिवार के लोग गोला बाजार में जितिया पर्व के दौरान माला, कलावा, बद्दी सहित अन्य सामान बेचने का काम करते हैं। परिवार की मां ने भी एक दिन पहले जितिया का व्रत किया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता था और नशे की हालत में मारपीट भी होती थी। हालांकि घटना की वास्तविक वजह और विवाद के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
अंतिम संस्कार की तैयारी से पहले पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Sasaram Brother Murder बताया जा रहा है कि छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी रवि पटवा सुबह उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था। वह बाजार से कफन समेत अन्य सामान भी खरीदकर ले आया था। इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।


