,

Gyanesh Kumar Agra Protest: ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन के विरोध में आगरा में माथुर वैश्य महासभा का मार्च

Gyanesh Kumar Agra Protest

Report: Farhan khan

Gyanesh Kumar Agra Protest आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब इसके विरोध में माथुर वैश्य महासभा ने मार्च निकाला। महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने निजी आवास को राजनीतिक विरोध का स्थल बनाए जाने पर आपत्ति जताई। इससे पहले 28 सितंबर को विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था और अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

निजी आवास पर प्रदर्शन को लेकर जताई नाराजगी

Gyanesh Kumar Agra Protest माथुर वैश्य महासभा की ओर से निकाले गए मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि राजनीतिक विरोध के लिए किसी के निजी आवास को केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। महासभा के नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली या चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी किसी बात पर राजनीतिक दलों को आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीके से निर्धारित स्थानों पर विरोध दर्ज कराया जा सकता है।

Gyanesh Kumar Agra Protest महासभा के अनुसार, ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर में उनके 88 वर्षीय माता-पिता रहते हैं। ऐसे में उनके घर के बाहर राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई।

दोबारा प्रदर्शन पर बहिष्कार की चेतावनी

Gyanesh Kumar Agra Protest मार्च के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में यदि किसी राजनीतिक दल की ओर से इस तरह का प्रदर्शन दोबारा किया जाता है तो समाज संबंधित राजनीतिक दलों के बहिष्कार पर विचार करेगा। प्रशासनिक मंत्री माथुर वैश्य समाज वीरेंद्र गुप्ता ने भी इस संबंध में समाज की नाराजगी व्यक्त की।

वहीं, माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने भी पैतृक आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर विरोध दर्ज कराया। मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन और चुनावी प्रक्रिया को लेकर बढ़ी बहस

Gyanesh Kumar Agra Protest आगरा में हुआ यह विरोध उस राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है, जिसमें कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शनों में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े आरोप उठाए गए हैं, जबकि निर्वाचन आयोग इन आरोपों को स्वीकार नहीं करता।

आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया और छह लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद निजी आवास पर राजनीतिक प्रदर्शन के तरीके को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध सामने आया है।

Read this: UPITS : यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…