MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक ने निगम की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से निगम को कुल 763 परियोजनाएं आवंटित की गई हैं। इन सक्रिय परियोजनाओं की कुल निर्माण लागत करीब 10,994 करोड़ रुपए बताई गई है।
MP Building Development Corporation: निगम की ओर से उज्जैन मेडिसिटी के अलावा सिंगरौली, मंडला, रीवा और बुदनी में कुल पांच मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही उज्जैन में संयुक्त प्रशासनिक भवन भी तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
MP Building Development Corporation: आय बढ़ाने के लिए बनेगी रेवेन्यू जनरेटिंग बॉडी
MP Building Development Corporation: बैठक में निगम की आय बढ़ाने के लिए रेवेन्यू जनरेटिंग बॉडी बनाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था जल्द तैयार की जाए, जिससे निगम को काम मिलने के साथ राजस्व सृजन का अवसर भी मिले।
MP Building Development Corporation: बैठक में निगम की संगठनात्मक संरचना में दो नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। महाप्रबंधक तकनीकी संवर्ग में महाप्रबंधक निविदा और महाप्रबंधक रीडेंसिफिकेशन के पद शामिल हैं।
MP Building Development Corporation: 25 करोड़ तक की निविदाओं पर बड़ा फैसला
MP Building Development Corporation: मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ रुपए तक की प्राक्कलित अनुबंध राशि वाली निविदाओं की स्वीकृति या निरस्तीकरण से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके तहत निगम के प्रबंध संचालक और गठित अधिकार समिति को इस संबंध में कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है।
MP Building Development Corporation: बैठक में निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और मानकीकरण को लेकर भी जानकारी दी गई। निगम द्वारा मानक निविदा दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। वहीं भर्ती प्रक्रिया आईआईएम इंदौर के माध्यम से की जा रही है।
MP Building Development Corporation: भुगतान अवधि 33 दिन से घटकर 11 दिन
MP Building Development Corporation: बैठक में बताया गया कि निगम में काम करने वाले ठेकेदारों को काम पूरा होने के बाद भुगतान की औसत अवधि को 33 दिन से घटाकर 11 दिन किया गया है। निगम के अनुसार, इससे भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है और समय की बचत हो रही है।
MP Building Development Corporation: इसके अलावा भोपाल में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से 150 कमरों वाला नया राज्य अतिथि गृह और जबलपुर में करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से 75 कमरों वाला सर्किट हाउस भी बनाया जा रहा है।
Read more : Vitamin D Deficiency : शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये संकेत, डॉक्टर ने बताए 5 लक्षण


