Semiconductor Investment in MP : सेमीकंडक्टर सेक्टर में साझेदारी का फोकस,इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का नया हब MP
Semiconductor Investment in MP : सरकार भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी में है। PM मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी बनाने में दशकों लगते हैं। लेकिन भारत ने चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एकसाथ काम किया और सफलता हासिल की है।सेमिकॉन इंडिया- 2026 में स्टेट पार्टनरशिप की भी सहभागिता है।
Semiconductor Investment in MP : 17–19 सितंबर तक चलने वाले निवेश आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी सहयोग, औद्योगिक निवेश और संभावित साझेदारियों के जरिए प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सेमीकंडक्टर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तक… मध्यप्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं के दरवाजे खुल रहे हैं। नई तकनीक, औद्योगिक सहयोग और संभावित साझेदारियों के जरिए प्रदेश में हाईटेक उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश ने सेमीकंडक्टर नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2025 लागू की है। इसके साथ ही सेमीकॉन इंडिया 2026 में देश के अन्य प्रमुख राज्यों के भी बूथ लगाए गए हैं। अब नई दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया 2026 का मंच है और मध्यप्रदेश की स्टेट पार्टनरशिप से निवेश और सेमीकंडक्टर सेक्टर में नए अवसरों पर फोकस है।
read more : Apple Benefits : सेब खाने का ये तरीका पेट की सेहत के लिए माना जाता है फायदेमंद


