Pandokhar Dham vs Bageshwar Dham : पंडोखर बनाम बागेश्वर धाम सरकार,धर्म का दरबार, क्यों बढ़ रही तकरार ?
Pandokhar Dham vs Bageshwar Dham : मध्य प्रदेश में पर्ची लिखकर भविष्य बताने वाले दो बाबाओं में ठन गई है। पंडोखर सरकार ने अब खुलकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। बागेश्वर बाबा पर पंडोखर सरकार ने कई आरोप लगाए हैं। पंडोखर सरकार गुरुशरण जी महाराज और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच तीखी जुबानी जंग और चुनौती का दौर शुरू हो गया है। आध्यात्मिक मंचों से इन बाबाओं के बीच श्रेष्ठता साबित करने और एक-दूसरे के दावों की सत्यता को परखने की होड़ मची हुई है। दरअसल पंडोखर सरकार ने आगामी अप्रैल में होने वाले अश्वमेध और राजसूई यज्ञ के दौरान पर्ची वाले बाबाओं को चुनौती दी है कि यदि वे उनके 4 या 5 सवालों के सही जवाब दे देते हैं, तो वे उन्हें 1 करोड़ 41 लाख रूपये का नकद इनाम देंगे।
Pandokhar Dham vs Bageshwar Dham : पंडोखर सरकार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बिना नाम लिए या खुलकर हमला बोलते हुए उनके भाई के जेल जाने और विवादों का हवाला दिया। उन्होंने तंज कसा कि दूसरों का भविष्य बताने वाले और चमत्कार का दावा करने वाले पहले अपने घर-परिवार और भाई को क्यों नहीं सुधार पाए। आरोपों के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर पंडोखर सरकार के बाबा ने धार्मिक कार्यक्रमों, दान और आर्थिक लेनदेन का मुद्दा भी उठाया। आपको बता दें कि इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने एक कथा या बातचीत के दौरान तंज कसते हुए कहा था कि लोग कहते हैं कि उनके गुरु नोट का नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और पिन कोड तक बता देते हैं। अगर वे इतने सारे नंबर बता सकते हैं, तो सट्टे का नंबर भी तो बता सकते हैं। अमेरिका में सट्टा लीगल है, वहां एक नंबर बता दें तो कुछ पैसा वे अपने गुरु को भी दे देंगे।।। बहरहाल अब इस बयानबाजी के साथ संत समाज में हलचल हैं, और समर्थक आमने-सामने।


